देहरादून : प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा स्थगित खराब मौसम और बर्फबारी के कारण, आज अल्मोड़ा क्षेत्र की 14 सीटों की जनता को करना था संबोधित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में बारिश और भारी हिमपात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को होने वाली वर्चुअल जनसभा स्थगित कर दी गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण संगठन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही वर्चुअल जनसभा आयोजन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

ALSO READ:  UK : जंगली जानवरों के आतंक के विरोध में UKD ने वन विभाग पोखरी का किया घेराव, रेंजर को ज्ञापन

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर प्रधानमंत्री की एक-एक वर्चुअल जनसभा के आयोजन का कार्यक्रम पार्टी ने तय किया है। इसके तहत पहली वर्चुवल जनसभा में शुक्रवार को अल्मोड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभा सीटों की जनता को प्रधानमंत्री ने दिल्ली से संबोधित करना था। प्रधानमंत्री का 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल, 8 फरवरी को टिहरी, 10 फरवरी को हरिद्वार और 12 फरवरी को नैनीताल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्चुअल सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Related Articles

हिन्दी English