देहरादून :दून हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान…नहीं होगा ट्रांसफर डॉक्टर का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कालेज संबद्धीकरण एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

Doctor Nidhi Uniyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू को निर्देश भी दिए हैं । मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ संधू ने अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को उपरोक्त प्रकरण की तथ्यात्मक जांच (Fact Finding Enquiry) करते हुए अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले की लोगों ने तारीफ की है लोगों का कहना है जिस तरह से डॉक्टर, स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया गया वह उचित नहीं था.

ये था मामला-
उत्तराखंड में गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ निधि उनियाल ने अपनी नौकरी से कल इस्तीफा दे दिया था. डॉ निधि उनियाल को उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज पांडेय की पत्नी का स्वास्थ्य जांच करने के लिए स्वास्थ्य सचिव के घर भेजा गया था. डॉ निधि उनियाल का आरोप हैं की बीपी इंस्ट्रूमेंट भूलने पर स्वास्थ्य सचिव की पत्नी नें डॉ निधि उनियाल के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद डॉ निधि उनियाल ने जब इसका विरोध किया तो उनका स्थानांतरण (ट्रांसफर) सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट मेडिकल एंड साइंस कॉलेज अल्मोड़ा कर दिया गया.

ALSO READ:  UK : हाउस ऑफ हिमालयाज उत्पादों की बिक्री आंकड़ा 6 करोड़ के पार

डॉक्टर निधि का कहना है, “‘मैं ओ पी डी में मरीज देख रही थी, काफी भीड़ थी, इसी बीच मुझे स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज पांडेय के घर पर उनकी पत्नी का स्वास्थ्य परिक्षण के लिए उनके घर जाने को कहा गया। दो नर्सिंग स्टॉफ के साथ उनके घर पहुंची और मैडम का स्वास्थ्य जांच शुरू किया उसी दौरान पता लगा की बीपी इंस्ट्रमेंट गाडी में रह गया हैं। मैंने उनसे पूछा की क्या घर में इंस्ट्रूमेंट हैं? मैडम के द्वारा मुझे कोई जवाब नहीं दिया गया, वो उठीं और उन्होंने किसी को फोन मिलाया और मेरे लिए गलत बोलने लगी। जिसके बाद मैं वहां से दून हॉस्पिटल वापिस आ गई।

मुझे सॉरी बोलने को कहा गया :डॉक्टर निधि उनियाल
डॉ निधि उनियाल ने कहा कि इसके बाद मुझे एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा मैडम से सॉरी बोलने को कहा गया। मैंने सॉरी बोलने से मना कर दिया, थोड़ी देर बाद मुझे पता लगा की मेरा स्थानांतरण अल्मोड़ा कर दिया गया हैं।’ डॉ निधि उनियाल नें कहा की मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ और में ही सॉरी बोलू क्योंकि वो स्वास्थ्य सचिव महोदय की पत्नी हैं, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया हैं, आत्म सम्मान से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं हैं।आपको बता दें निधि उनियाल के फैसले के और हौसले की सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर तारीफ की है. वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सही फैसला ले कर एक अच्छा सन्देश दिया है.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने लिया रामनगर-काशीपुर रोड का संज्ञान, मंडलायुक्त करेंगे प्रतिदिन मॉनिटरिंग
Pankaj Pandey, IAS

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर डॉ निधि उनियाल के पक्ष में सैकड़ों पोस्ट किए जा रहें हैं। आपको याद होगा…स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज पांडेय के ऊपर इससे पहले एन एच 74 घोटाले के आरोप भी लगे थे, उनको निलंबित भी किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English