महिला जज का शव मिला फंदे से लटका हुआ, सुसाइड नोट बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला है।सरकारी आवास में रहती थी ज्योत्सना राय। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर जांच की गई बताया जा रहा है एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें क्या लिखा है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है।

ALSO READ:  एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी

जानकारी के मुताबिक ज्योत्सना राय सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज अपने कोर्ट में शनिवार को नहीं पहुंची तो साथी  जजों ने और स्टाफ ने उनके नंबर पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। स्टाफ के द्वारा फिर जब धक्का मार कर दरवाजा खोला तो अंदर पंखे से शव लटका हुआ था। डीएम, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी  व अन्य  अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। वहीं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कुछ अभिलेख मिले हैं सभी तथ्यों पर घंटा से जांच कराई जा रही है। ज्योत्स्ना राय मऊ की रहने वाली थी मूल रूप से और बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंशी मजिस्ट्रेट थी।  यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी ।इससे पहले वह अयोध्या में तैनात रह चुकी थी। 2019 में वह सिविल जज बनी थी। उम्र 29 वर्ष  थी।फिलहाल सरकारी आवास में महिला का शव मिलने से हर कोई हैरान है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

हिन्दी English