श्री बद्रीनाथ धाम : प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी केदार जाधव ने सपरिवार भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्री बदरीनाथ धाम: 18 सितंबर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विकेट कीपर केदार जाधव ने आज पूर्वाह्न सपरिवार भगवान बदरीनाथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

वह आज दोपहर में हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड से सीधे श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत हुआ तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया । इसके बाद उन्होंने यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। दर्शन के पश्चात वह हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गये।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, विवेक थपलियाल, केदारसिंह रावत,अनसुया नौटियाल, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English