यूपी : सुल्तानपुर जिले की सभी तहसीलों पर कांग्रेसियों ने क्यों किया प्रदर्शन..क्या रही माँगें..जानिए..
बे मौसम बरसात और ओला वृष्टि से किसानों की चौपट हुई फसल का सरकार दे मुआवजा : अभिषेक सिंह राणा

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ उ.प्र कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद के बल्दीराय, सदर, लंभुआ, कादीपुर व जयसिंहपुर में कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।आपको बताते चलें जनपद के सदर तहसील में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में बल्दीराय तहसील में इमरान मोनू, नंदलाल मौर्य व विभू पांडे के नेतृत्व में,लंभुआ तहसील में लालता पाठक, शक्ति प्रसाद तिवारी,चंद्रभान सिंह चुन्ना की अगुवाई में,कादीपुर तहसील में विश्वनाथ मिश्र और सर्वेंद्र बहादुर सिंह आदि के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत दिनों संपूर्ण प्रदेश में हुई बे मौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, तिलहन,आलू, अरहर आदि खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, किसानी में प्रयुक्त खाद, पानी, बिजली संयंत्र की महंगाई से किसान पहले ही अत्यधिक परेशान है ऊपर से प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों को कमजोर और लाचार कर दिया। वर्तमान में हुई बरसात ओलावृष्टि में हुए नुकसान की सरकार द्वारा भरपाई किए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी ने कहा था लेकिन 24 घंटे के बजाए सैकड़ो घंटे बीत जाने के बाद भी अन्नदाता किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि एक तरफ देश व प्रदेश के किसान अन्नदाता महंगाई से परेशान है तो वहीं प्राकृतिक आपदाओं ने उन्हें कमजोर व लाचार कर दिया। प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हुई किसानों की फसलों को 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन सैकड़ो घंटे बीत जाने के बाद भी किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला। भाजपा सरकार सिर्फ जुबानी और हवा हवाई बातें करती है। वहीं उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि में बे मौसम बरसात से किसानों की चौपट हुई फसल को सरकार बिना देरी किए उन्हें मुआवजा दे अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर राजेश ओझा,हर्ष नारायण मिश्रा,वाल्मीकि सिंह, गणेश प्रसाद,जयप्रकाश पाठक, संजय कुमार पांडे,धनंजय शुक्ला, अभिनव श्रीवास्तव,जंगबाज खान,लोजन खान, बबलू शुक्ल, जगन्नाथ, माता प्रसाद सिंह, शिवम पाठक,शिवदयाल मिश्र, रमाशंकर गिरी, उमेश कुमार, इबरार खान,फिरतू राम आदि लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। सदर तहसील में प्रदर्शन व ज्ञापन के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी राहुल त्रिपाठी फिरोज अहमद विपिन कनौजिया नफीस फारुकी तेज बहादुर पाठक मामून आलम आवेश अहमद आदि लोग शामिल रहे।