यूपी : कांग्रेस सांसद के भ्रष्टाचार के खिलाफ सुल्तानपुर में भाजपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन,सौंपा डीएम को ज्ञापन..
76 वर्षो से कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में रही लिप्त : प्रवीण कुमार अग्रवाल

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां आयकर छापेमारी में अबतक मिली 300 करोड़ की भ्रष्टाचार की काली कमाई के मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाई तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर धरना- प्रदर्शन किए और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना को दिया।तिकोनिया पार्क में धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डाॅ.आरए वर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गंगोत्री है।उन्होंने कहा कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार का कारोबार चलता है।जहां से करोड़ो की काली कमाई होती है।इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना।उन्होंने कहा पीएम मोदी की गारंटी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक – दूसरे के पूरक है।नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा विगत 76 वर्षो से कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। पी एम मोदी के नेतृत्व में सभी भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा।धीरज साहू जैसे कई सांसद व नेता गांधी परिवार के करप्शन सेंटर है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष शुनील वर्मा,संजय त्रिलोकचन्दी, संदीप सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,धर्मेन्द्र कुमार, बबिता तिवारी,प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू,डाॅ राम जी गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह, संजय सोमवंशी,रमेश शर्मा,आज़ादर हुसैन, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, इन्द्रदेव मिश्रा अरुण सिंह, रेखा निषाद, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, प्रवीण मिश्रा, मंगरू प्रजापति, डावर खान,आत्मजीत सिंह टीटू, रवि श्रीवास्तव,मुकेश अग्रहरि, मनीषा पाण्डेय,कमला सिंह, रेनू तिवारी,रीना जायसवाल,मंजू तिवारी,वीरेंद्र भार्गव, जयंत सिंह एडवोकेट, रामदेव अग्रहरि, दीपांकुश चित्रांश,रामकेश यादव,डाॅ राम चरित्र पाण्डे,मोहित साहू,अशोक वर्मा, रामदेव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।