कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा पस्त, कांग्रेस खुशी से मस्त, अब सरकार कांग्रेस की !

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कर्नाटक में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस ने अभी तक आए रुझानों में काफी बढ़त हासिल कर ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी  की अब तक सरकार थी कार्यकर्ता परिणाम से निराश  दिखे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दांव पर लगी 224 सीटों पर शुरुआती जो रूझान आए हैं उसमें कांग्रेस बढ़त बनाई हुए है और रुझानों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है कांग्रेस ने। वही भारतीय जनता पार्टी अभी तक 77 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है।भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां राज्य में बहुमत हासिल करने का दावा तो कर रहे हैं। लेकिन फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। अधिकतर राजनीतिक पंडितों का और विद्वानों के अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं क्षेत्रीय दल जनता दल सेकुलर ने कुछ देर और इंतजार करने का फैसला किया है। ताकि स्थित स्पष्ट हो जाये।

ALSO READ:  UK: बेरीनाग के पास उपराड़ा गांव निवासी आदित्य पाठक ने पास की UPSC परीक्षा, 189 वीं रैंक

सुबह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे आ रहे हैं और रुझानों में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस किसी भी तरह की गलती करने के मूड में  नहीं है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने कर्नाटक में 8 स्थानों पर जो पर तैनात किए गए हैं और इसके अलावा कई विमान भी बुक किए गए हैं और संभावित विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ:  UK: 4 साल बाद टूटा गतिरोध, बढ़ा मेजबानी का दायरा, नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर, धनोल्टी, देवप्रयाग भी इस बार मेजबान

2018 विधानसभा चुनाव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी कांग्रेस को 80 और जनता दल सेकलर को 37 सीटें मिली थी कांग्रेस को 38.4 फ़ीसदी वोट मिले थे उसके बाद भारतीय जनता पार्टी को 36.22 फ़ीसदी वोट मिले थे और जनता दल सेकुलर को 18.36 वोट मिले थे।

Related Articles

हिन्दी English