ऋषिकेश :सीएम धामी, सांसद अनिल बलूनी और नरेंद्र सिंह नेगी हो सकते हैं मौजूद इस बार त्रिवेणी घाट पर होने वाले इगास पर्व कार्यक्रम में :रविंद्र राणा

Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी इस बार गढ़वाल के पर्व इगास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी शिरकत कर सकते हैं।

रायवाला में मीडिया से बात करते हुए रविंद्र राणा ने बताया, 23 नवम्बर को इगास पर्व मनाया जायेगा। गढ़ सेवा संस्थान की तरफ से हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता है और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ऐसे में राणा ने बताया सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री से हम आग्रह करेंगे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए, साथ ही नरेंद्र सिंह नेगी और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से भी आग्रह करेंगे शिरकत करने के लिए। उन्होंने बताया हम इगास पर्व को भव्य तरीके से मनाएंगे।

ALSO READ:  टिहरी: मान सिंह रौतेला की जीत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर

इगास त्योहार क्यों मनाया जाता है?
ये है मान्यता—

मान्यता है कि जब भगवान राम 14 वर्ष बाद लंका विजय कर अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दिए जलाकर उनका स्वागत किया और उसे दीपावली के त्योहार के रूप में मनाया। कहा जाता है कि पर्वतीय क्षेत्र में लोगों को इसकी जानकारी 11 दिन बाद मिली। इसलिए यहां पर दिवाली के 11 दिन बाद यह ईगास मनाई जाती है। जिसे स्थानीय भाषा में इगास बग्वाल कहा जाता है. इसमें दीयों और पटाखों की जगह पर भैला खेला जाता है, जो कि एक पारंपरिक रिवाज है. इगास बग्वाल को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं और कहानियां हैं.ईगास. उत्तराखंड के लोगों का मानना ​​है कि भगवान राम अपने वनवास से 11 दिन देर से ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में लौटे थे, यही कारण है कि वे दिवाली के 11 दिन बाद, विभिन्न व्यंजन पकाकर, लोक नृत्य करके और अपने घरों को रोशन करके जश्न मनाते हैं।

Related Articles

हिन्दी English