CM धामी बनबसा के पास भारत और नेपाल सीमा के बीच बन रहे ड्राई पोर्ट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत नेपाल सीमा पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के काम  का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा,   बनबसा के पास भारत और नेपाल सीमा के बीच बन रहे ड्राई पोर्ट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।इस ड्राई पोर्ट के निर्माण से दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे आयात-निर्यात की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी व सुलभ हो जाएगी। इससे न केवल व्यापार में वृद्धि होगी, बल्कि सीमा से लगे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

हिन्दी English