काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने स्व. कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी

काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट भी थे. साथ ही पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी भी थे. काशीपुर में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंरा भट्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजली दी। आपको बता दें देहरादून में गह्तोड़ी का निधन हो गया था वे लम्बे समय से बीमार थे. वे चम्पावत से पूर्व विधायक रह चुके थे. उन्हूने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी. जिस दिन चुनाव के नतीजे आये थे वे विधायक बन गए थे शाम को उन्हूने ऐलान कर दिया था यहाँ से पुष्कर सिंह धामी धामी चुनाव लड़ेंगे. मैं उनके लिए सीट छोड़ रहा हूँ. वर्तमान में उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष थे.