मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी


नई दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने डॉ0 जोशी से विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की तथा उनके दीर्घायु की कामना की। आपको बता दें, जोशी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं. 
