चमोली :UKD द्वारा जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ/केदारनाथ का घेराव कर तालाबंदी

Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  उत्तराखंड क्रांति दल चमोली द्वारा जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ/केदारनाथ का घेराव कर तालाबंदी की गई।           जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी ने कहा कि DFO व उनका सरकारी तंत्र जंगली जानवरों से स्थानीय जनता को बचाने में नाकाम हो रहा है जी कारण ऐसे अधिकारियों को इन कार्यालयों में बैठने को कोई अधिकार नहीं है।           पूर्व केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि जनपद चमोली में कुछ महीनों में ही भालू के हमलों से केदारनाथ डिवीज़न में 01 व्यक्ति की मौत व 06 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं बद्रीनाथ डिवीज़न में 02 व्यक्तियों की मौत व 13 लोग भालू के हमले से घायल हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि DFO के पास यह स्पस्ट जानकारी नहीं है कि वर्तमान समय में जिले की सीमा में कितने भालू व बाघ हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
          जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि वन विभाग अतिशीघ्र इन भालुओं को पकड़कर आबादी क्षेत्र से बाहर कर दे जिससे लोग अपने नित्य कार्यों को कर सकें।          जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने कहा कि आजकल गांवों के हालात यह हो गए हैं कि जंगल न जाने के कारण ग्रामीणों का चूल्हा तक जलना मुश्किल हो गया है।           नगर अध्यक्ष गोपेश्वर अशोक बिष्ट ने कहा कि जनता लगातार इन जंगली जानवरों के हमलों से परेशान है पर दुर्भाग्य है कि विभाग के अभी भी इनसे निपटने की कोई ठोस रणनीति नहीं है।           इस मौके पर दीपक राणा, दुर्लप सिंह पडियार, पुष्पा झिंक्वाण, दीपक फर्श्वाण, पूरण सिंह फर्श्वाण, कुँवर दानू, देवेंद्र फर्श्वाण, विक्रम रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English