उक्रांद (UKD) नेत्री और उनके पति को सड़क पर अज्ञात दुपहिया वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला, SDM को सौंपा ज्ञापन कार्रवाई की मांग

ऋषिकेश : उत्तराखंड क्रांति दल ऋषिकेश महानगर ने एसडीम को आज ज्ञापन सौंपा. विषय था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी में टक्कर मारने के संबंध में केंद्रीय संगठन मंत्री उषा चौहान और उनके पति को घायल किया. वे किसी काम से हरिद्वार/रुड़की घर लौट रही थी. श्यामपुर फाटक के पास किसी अज्ञात स्कूटी सवारी ने पीछे से टक्कर मार मारी. मौके से भाग गया जिससे उषा चौहान के सिर पर काफी चोट आई और उनके पति के पसलियों में भी चोट आई है. मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने देखा और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया. उन्हें जल्दी उपचार दिया गया. उन्हूने आरोप लगाया, स घटना से यह प्रतीत होता है कि किसी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है. 12 तारीख की हुई घटना और आज तक आरोपी गिरफ्तारी से बाहर है.
श्यामपुर चौकी में लिखित तहरीर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई. उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन के पदाधिकारियों ने यह फैसला किया की अब आरोपी की छानबीन एवं उस के खिलाफ कार्यवाही के लिए हमें ऋषिकेश एसडीएम की सहायता लेनी चहिये. तब हम आज मिलने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान, उत्तराखंड क्रांति दल की उषा चौहान केंद्रीय संगठन मंत्री, अनीता कोटियाल केंद्रीय संयुक्त सचिव, वीरेंद्र नौटियाल महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश, विमला बहुगुणा ऋषिकेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, टिहरी में संगठन मंत्री भगवान सिंह पंवार, संगठन मंत्री गजेंद्र पयाल, , केएस राणा जिला उपाध्यक्ष टिहरी मुनि की रेती, नगर पालिका नगर अध्यक्ष राजेश डोभाल, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पूजा रमोला, नगर सचिव सरिता चौहान, पीयूष भट्ट आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.



