ऋषिकेश में महिला की हत्या का मामला, सुरेश गुप्ता ने मारी थी गोली, जानें
मृतका के पिता की मानें तो सुरेश गुप्ता ने मारी थी गोली, लिखित तहरीर दी गुप्ता के खिलाफ

- महिला के पति ने दी तहरीर सुरेश गुप्ता ने मारी गोली करके, अभियुक्त फरार है अभी तक
- एसएसपी देहरादून भी पहुंचे घटनास्थल पर, पुलिस के मुताबिक़, सुरेश गुप्ता और प्रीती के बीच प्रेम सम्बन्ध का मामला सामने आया है
- आरोपी लक्सर हरिद्वार निवासी है, अक्सर घर में होता था क्लेश दोनों के रिश्तों की वजह से
- सुरेश गुप्ता ने चार महीने पहले पत्नी से तलाक लिया था आपसी सहमती से
- पुलिस जांच में जुट गयी है, क्या वाकई सुरेश गुप्ता ने मारी थी गोली या किसी और ने ?
कोतवाली ऋषिकेश का मामला है…ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक़, 31/01/2026 की रात्रि में कोतवाली ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई की शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा,मौके पर मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप मे हुई,मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी तथा शिवाजी नगर में अकेले किराए पर रहती थी। घटना के संबंध में मृतक महिला के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली ऋषिकेश मे बाबत उनकी पुत्री की हत्या सुरेश गुप्ता द्वारा गोली मारकर करने के संबंध में दी गई, लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु०अ०सं०- 49/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, अभियोग की प्रारंभिक विवेचना,व आसपास के लोगो से पूछताछ पर प्रकाश में आया कि मृतक महिला का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था तथा कोरोना के समय मृतक महिला सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी तथा उसके पश्चात से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना होता था व उसके घर पर आना-जाना था, सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था. उक्त पारिवारिक झगडे को स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी निपटने का काफी प्रयास किया गया.परंतु सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ता गया. उक्त विवाद के चलते अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 4 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया गया. प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई. जिस कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण अभियुक्त एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा. जिस कारण अभियुक्त अवसाद में भी आ गया था.

पुलिस के मुताबिक़, प्रथमदृष्टया अभियुक्त का मृतिका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक होने तथा अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद,मे आकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया परिलक्षित हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर, घटनास्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह द्वारा मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी गई,अभियुक्त के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया. वहीँ पुलिस मामले में, यह भी जांच कर रही है क्या वाकई सुरेश गुप्ता ने ही गोली मारी थी या किसी और ने ?



