देहरादून : G 20 प्रतिनिधियों की गंगा आरती त्रिवेणी घाट पर कराने की मांग को लेकर CM से मिले प्रेमचंद अग्रवाल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने सूबे के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जून माह में प्रस्तावित जी-20 के कार्यक्रम में गंगा आरती त्रिवेणी घाट पर कराए जाने की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री  धामी  द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

मुलाकात के दौरान डा. अग्रवाल ने बताया कि त्रिवेणी घाट की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है, पूर्व में सीपीए कार्यसमिति की ओर से त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती की गई थी। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  सहित देशभर के राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने मां गंगा की भव्य आरती की थी।

ALSO READ:  UK :IYF 2026...अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव की क्रॉस कंट्री रैली 20 मार्च को सुबह होगी

डा. अग्रवाल ने कहा कि सीपीए के सदस्य आज भी त्रिवेणी घाट की गंगा आरती की यादों की चर्चा देशभर में करते हैं। डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  धामी  से कहा कि जी-20 डेलीगेट्स के त्रिवेणी घाट गंगा आरती में कार्यक्रम होने से क्षेत्र का विकास होगा। यहां व्यवस्था में सुधार होगा, इससे क्षेत्र की लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ेगी।

ALSO READ:  UK : देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए RCS उड़ान सेवा जल्द, दिल्ली से आया पत्र CM को

डा. अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में यहां व्यापार में वृद्धि होगी और धार्मिक पर्यटन में भी इजाफा होगा। डा. अग्रवाल की मांग पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने जून में प्रस्तावित जी-20 कार्यक्रम में त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती कराए जाने की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

Related Articles

हिन्दी English