ऋषिकेश : पंडित दीनदयाल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये गए, नगर निगम और गुमानीवाला में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की शिरकत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल पार्क पर उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंडित उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

सोमवार को मंत्री डॉ अग्रवाल  ने कहा कि गरीबों व माँ भारती की सेवा करने के भाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ, वे 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए। इसके बाद जनसंघ के महासचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा और 29 दिसम्बर 1967 को जनसंघ के अध्यक्ष बने। उन्होने 1951 से 1967 तक इस जिम्मेवारी का बखुबी निर्वहन किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पण्डित दीन दयाल  एक ऐसी व्यवस्था के विरोधी थे जो रोजगार के अवसर को कम करती है लेकिन सामाजिक समानता, पूंजी और सत्ता के विकेंद्रीकरण के पक्षधर थे। स्वतंत्रता, समानता और न्याय की गारंटी देने वाली भारतीय संस्कृति पर उनका विचार बिल्कुल स्पष्ट था। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में व ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में दीन दयाल उपाध्याय जी के पदचिन्हों का अनुसरण किया।मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘‘लोकल से वोकल’’ का सपना देखना वास्तव में हमारे लिए खुशी की बात है। प्रधानमंत्री जी की इस सोच में पण्डित दीन दयाल जी के विचार पूरी तरह झलकते है।देश में कोविड -19 महामारी प्रबंधन, वैक्सीन का निर्माण, सामूहिक टीकाकरण अभियान, और ब्वॅप्छ जैसे तकनीकी सिस्टम उपयोग ने पूरी दुनिया के सामने हमारी क्षमताओं को सिद्ध कर दिया है। इसी वजह से अब कोरोना वायरस का मुकाबला करने में हम पूरी तरह सक्षम हैं। यही दीन दयाल जी का ‘स्वदेशी आर्थिक मॉडल’ का विचार था।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे स्टार्ट-अप एक मजबूत भारत की नींव रख रहे हैं। देश अब यूनिकॉर्न के शतक की ओर बढ़ रहा है। 2020-21 के दौरान 2.5 लाख से अधिक ट्रेडमार्क पंजीकृत किया जाना इस बात का प्रमाण है कि पंजीकृत स्टार्ट-अप्स ने रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार की दीन दयाल अंत्योदय योजना एक व्यापक योजना है जिसका उद्देश्य कौशल विकास और अन्य माध्यमों से आजीविका के अवसरों को बढ़ाकर शहरी और ग्रामीण गरीबों का उत्थान करना है।  डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्रतिज्ञा थी कि हमें हर भारतवासी को भारत माता की संतान होने पर गर्व का अनुभव करवाना है। हम भारत माता को ‘‘सुजलां, सुफलां‘‘ के वास्तविक अर्थों को धरातल पर उतारने में स्वयं को समर्पित कर देंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदीप दुबे, बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, संजय शास्त्री, राजपाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, हरीश तिवाडी, पार्षद राजेश दिवाकर, राकेश परछा, राधे जाटव, शम्भू पासवान, देवदत्त शर्मा, जगावर सिंह, मोनिका गर्ग, सुधा असवाल, स्वाति शर्मा, सीमा रानी, ज्योति पांडेय, रीता गुप्ता, त्रिलोक परमार, हैप्पी सेमवाल, विनोद भट्ट आदि उपस्थित रहे।
गुमानीवाला में कार्यक्रम –

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुजुर्गों व मातृ शक्ति का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ALSO READ:  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

 

गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक, आर्थिक चिंतन की बात की जाती है तो पं.दीनदयाल जी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। पं.जी स्वदेशी आधारित सामाजिक, आर्थिक चिंतन के सर्वश्रेष्ठ चिंतक रहे।मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी। उनका मानना था कि अंत तक बैठे व्यक्ति का विकास हो। उनकी योजना आज भी देशहित में कारगार साबित हो रही है।

ALSO READ:  UK : नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

 

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने बुजुर्गों व मातृ शक्ति का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, महामंत्री चंद्रमोहन पोखरियाल, सतपाल राणा, हरपाल राणा, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा रविन्द्र रमोला, सच्चिदानंद रतूड़ी, संजय पोखरियाल, सोहन लाल, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English