यूपी : भाजपा ने मध्य प्रदेश सहित तीन प्रदेशों में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर रचा इतिहास : प्रवीण कुमार अग्रवाल

जनता ने पीएम की नीति,नियत और नेतृत्व पर जताया भरोसा : डा०आरए वर्मा

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत सुनिश्चित हो जाने के बाद भाजपाइयों ने सुपर मार्केट स्थित बीजेपी नगर कार्यालय परिसर पर खुशी और जश्न मनाया।रविवार को नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन व पार्टी जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा,नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल,संजय त्रिलोकचन्दी आदि की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट स्थित नगर कार्यालय परिसर मे एकत्र होकर जोरदार आतिशबाज़ी की और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिल रही प्रचंड जीत पर जश्न मनाया।पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’,’भारत माता की जय’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष डाॅ.आरए वर्मा ने तीन प्रदेशों की प्रचंड जीत पर कहा जनता ने पीएम मोदी की नीतियों,नियत और नेतृत्व तीनो पर भरोसा दिखाया है।नगर पालिका अध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश सहित तीन प्रदेशों में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर इतिहास रचा है,भाजपा के विकास,सुशासन व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के माडल पर जनता ने मुहर लगाई है।इस मौके पर डाॅ वीपी सिंह, शिवशंकर तिवारी, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अरविन्द यादव,संतोष दूबे,सौरभ पाण्डेय, राजीव सिंह,राज कुमार सोनी,राम अवध जायसवाल, प्रदीप मिश्र, मोहित साहू,डां राम चरित्र पाण्डेय,अनुज श्रीवास्तव, के साथ सैकङो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English