ईरान के हमले में बिहार के मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष कुमार की मौत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पटना :ईरान के हमले में बिहार के मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष कुमार की मौत हो गई। एंबेसी ने इसकी पुष्टि कर दी है। 2 दिन पहले ओमान के टैंकर पर ईरान ने मिसाइल दागी थी। इसके बाद कैप्टन आशीष लापता बताए जा रहे थे। आशीष ने इसी 22 फरवरी को ओमन जाने वाली स्काईलाइट बोट को ज्वाइन किया था।

ALSO READ:  UK : बिहार निवासी पप्पू गिरफ्तार, कत्ल कर कमरे में डेढ़ बॉडी छोड़ ताला लगाकर हो गया था फरार

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने फैमिली को ईमेल भेजकर बताया है कि ड्रोन से हमला में जहाज में आग लग गई। उस समय उसमें भारतीय चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। ओमान के अधिकारियों ने आठ चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया। दुर्भाग्यवश, घटना के समय दो चालक दल के सदस्य आशीष कुमार और दलीप इंजन कक्ष में मौजूद थे। वे आग की चपेट में आ गए।

ALSO READ:  UK : बिहार निवासी पप्पू गिरफ्तार, कत्ल कर कमरे में डेढ़ बॉडी छोड़ ताला लगाकर हो गया था फरार

Related Articles

हिन्दी English