ऋषिकेश : चारधाम यात्रा से पहले निगम ने कसी कमर, ७ से १३ अप्रैल तक सफाई अभियान चलेगा


ऋषिकेश : चार धाम यात्रा का मुख्य गेट होने की वजह से ऋषिकेश पर जिम्मेदारी ज्यादा हो जाती है. खास तौर पर साफ़ सफाई की बात करें तो. ऐसे में नगर निगम ऋषिकेश ने भी कमर कस ली है. मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में टीम सफाई अभियान में जुट गयी है. बिनवाल के मुताबिक़, “उत्तराखंड शासन के आदेश के क्रम में एवं आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत भी स्वच्छता सप्ताह (दिनांक 7 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिनांक 7 अप्रैल 2026 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा चार सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में चार टीमें बनाकर चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक, इंद्रमणि बडोनी चौक से मनसा देवी फाटक तक, कोयल घाटी से एम्स रोड तथा गौरा देवी चौक, डॉ भीमराव अंबेडकर चौक, शहीद स्मारक अमित ग्राम शाहिद अन्य क्षेत्रों मैं वृहद सफाई अभियान चलाया गया। उक्त सफाई अभियान में त्रिवेणी सेना, शहर के विभिन्न संगठन व आमजन द्वारा भी प्रतिभागी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। अभियान के दौरान श्री गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नियमित निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया की दिनांक 13 अप्रैल 2026 तक वृहद स्वच्छता अभियान हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा रोस्टर तैयार किया गया है, जिसमें नालों की सफाई, पार्कों की सफाई, मंदिरों एवं घाटों की सफाई, सावर्जनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान में लगभग 2 टन ठोस अपशिष्ट एकत्रित कर निस्तारण प्लांट भेजा गया।”



