छुट्टी नहीं मिलने पर बैंक मैनेजर को गार्ड ने मारी गोली, मौत

गाजियाबाद से एक दुखद खबर है….एक युवा बैंक मैनेजर की हत्या कर दी. बैंक मैनेजर पद पर था मृतक अभिषेक शर्मा. उसी बैंक के गार्ड ने मारी गोली. पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक कुमार (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे।गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। आरोपी गार्ड और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर हुड्डा (50) और शिशुपाल (57) निवासी मंसूरपुर थाना चांदीनगर जिला बागपत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है वेतन और छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था दोनों के बीच. पुलिस मामले की जांचकर रही है और मामला साफ़ हो जायेगा क्या कारण था.



