उत्तराखंड: राज्याधीन सेवाओं में छः माह के लिए हड़ताल पर पाबंदी लागू

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड की राज्याधीन सेवाओं में शासन के द्वारा छः माह की अवधि के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगाई गई  है।सचिव कार्मिक  शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार लोकहित में  उ. प्र.अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन इस आदेश के निर्गत होने के दिनांक से छः मास की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध की गई है।

ALSO READ:  UK :डीएम ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला; बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Related Articles

हिन्दी English