एक और गया…पाकिस्तान में भारत के दुश्मन आतंकी दाऊद की गोली मारकर हत्या

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली :पाकिस्तान में भारत के खिलाफ काम करने वाले आतंकियों की एक के बाद एक ह्त्या हो रही है। अब दावूद की गोली मार कर अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है।पाकिस्तान पुलिस ख़ाक छानने में लगी हुई है। अभी तक किसने मारा क्योँ मारा कुछ नहीं पता।

भारत के सबसे मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक और 2016 के पठानकोट हमले में प्रमुख साजिश करता शाहिद लतीफ को सियालकोट में अज्ञात बंदूक धारियों ने कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाला पाकिस्तानी आतंकवादी दाऊद मलिक की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मलिक को लश्कर- ए – जब्बार का संस्थापक और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर का करीबी सहयोगी माना जाता था। आपको बता दें कुछ समय से पाकिस्तान में कई आतंकियों का सफाया हो चुका है। इनको कौन मार रहा है पाकिस्तानी पुलिस अभी तक ख़ाक ही छान रही है।

ALSO READ:  लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी, कई मुकदमे पहले से हैं दर्ज, नाम हिना रावत

दावूद को पाकिस्तान के उत्तरी बड़ी राजस्थान में मार गिराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पाकिस्तान पुलिस ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उतरी वजीरिस्तान कव्वाली जिले के निराली इलाके में उसको अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मलिक को एक प्राइवेट क्लीनिक में निशाना बनाया गया। इस हत्या को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। एक के बाद एक ह्त्या के बाद पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

हिन्दी English