मुनि की रेती : तपोवन में गोलीबारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहुंचे थाने ज्ञापन देकर आपराधियों पर लगाम लगाने की मांग

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  शुक्रवार को नगर तपोवन  नगर कांग्रेस कमेटी तपोवन द्वारा नगर पंचायत तपोवन क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में मुनि की रेती थाने में मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक [DGP] को ज्ञापन प्रेषित  किया गया। पूर्व प्रधान चैन सिंह बिष्ट एवं कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट ने कहा कि तपोवन नगर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, अपराधियों को पुलिस और सरकार का जरा भी भय नहीं है, दिनदहाड़े गोलियां चलना दिखाता है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। तपोवन नगर क्षेत्र की आजीविका विदेश एवं देश के अन्य प्रदेशों के पर्यटकों के ऊपर नगर निर्भर है यदि इस तरह से माहौल खराब होता है तो कहीं ना कहीं भविष्य में इससे तपोवन नगर क्षेत्र वासियों को भारी नुकसान हो सकता है।अध्यक्ष नवीन भंडारी एवं जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि तपोवन क्षेत्र में अधिकांश बाहरी लोग होटल एवं कैफे किराए पर लेकर संचालित कर रहे हैं.  जिनका अनिवार्य रूप से समय-समय पर सत्यापन किया जाना चाहिए। बिगत कुछ वर्षों से यह क्षेत्र नशे की ओर तेजी से बढ़ रहा है जिससे आम स्थानीय नागरिकों को लगातार परेशानी हो रही है। डेक्कन वैली में हुई हत्या का जल्दी से जल्दी पुलिस को खुलासा कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए ताकि अपराधों पर नियंत्रण हो और स्थानीय जनमानस सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी,जिला अध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम सिंह असवाल, पूर्व प्रधान चैन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट, मनोज शर्मा, पूरण भंडारी, मोहिनी तोपवाल,देवेश्वरी देवी,संजू पयाल, भूरी भंडारी, सागर पयाल,दिनेश पुंडीर सुनील आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK: अपनी पहली बैठक में ही कड़क तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून

Related Articles

हिन्दी English