अल्मोड़ा : दिल्ली में तैनात ADM नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोप में हल्द्वानी से गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उसके बाद हल्द्वानी से गिरफ्तारी हुई है।

तहसीलदार अल्मोड़ा कुलदीप पाण्डेय की गिरफ्तारी से पहले की प्रतिक्रिया-

दिल्ली की ही 17 साल की नाबालिग ने अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सूचना के मुताबिक, अधिकारी एवी प्रेम का अल्मोड़ा के गोविंदपुर स्थित डंडाकांडा नामक स्थान में प्लीजेंट वैली नाम से एक स्कूल है। दिल्ली निवासी यह नाबालिग कुछ माह पूर्व इस स्कूल में आई थी, आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी एवी प्रेमनाथ ने इस नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (NGA) में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

आरोपी अधिकारी नई दिल्ली में एडीएम के पद पर तैनात बताया जा रहा है। मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली में तैनात अधिकारी एवी प्रेमनाथ के पत्नी के नाम अल्मोड़ा डांडाकांडा में एक स्कूल बनाया है। इस स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के अलावा अधिकारी के अब काले कारनामें भी सामने आ रहे है। हल्द्वानी से पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश: गणतंत्र दिवस पर कनिष्ठ प्रमुख के नेतृत्व में वृक्षारोपण व सफाई अभियान

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि नाबालिक ने मामले की शिकायत दर् की थी। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने इस अधिकारी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। नाबालिक ने डीएम से मुलाकात की जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही इस प्रभावशाली अधिकारी और उनकी पत्नी पर सरकार जमीन कब्जाने सहित कई आरोप बताए जा रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English