ऋषिकेश : बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ पहुंची पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में

सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक भागीदारी ही महिला सशक्तिकरण की कुंजी- संभावना सेठ

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :गुरुवार को बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ भारतीय टेलीविज़न, बिग बॉस और फिल्म एक्ट्रेस, टेलीविज़न शो डांसिंग क्वीन, दिल जीतेगी देसी गर्ल, वेलकम-बाजी महमां नवाजी की जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म पागलपन से की, हिंदी टेलीविज़न के मोस्ट पोपुलर टीवी शो बिग बॉस सीजन 2 और बिग बॉस 8 में भी में काम किया। पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पंहुची बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने पिता के लिए शन्ति पाठ कराया।

डा. ज्योति शर्मा से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिक समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की।
मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो मैं उनके साथ आरती करना चाहती थी लेकिन मैं लेट हो गई हूं और आश्वासन दिया जब भी उत्तराखंड आऊंगी महिलाओं के साथ गंगा आरती ज़रूर करूंगी।

ALSO READ:  मुनि की रेती :क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 के दूसरे दिन ओपन व विद्यालयों की एकल व समूह गायन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना किसी भी देश के मानव विकास एवं संपुर्ण राष्ट निर्माण का सपना पूरा नहीं हो सकता। भारत में लैंगिक समानता का आर्थिक लाभ होगा, भारत एक दशक में विकास की नई ऊंचाई छुएगा। महिला सशक्तीकरण का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता मिले। समाज के विकास में मातृ-शक्ति का विशेष योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी अपने फैसले लेने का हक ना मिलना सबसे बड़ी बाधा है।

ALSO READ:  ​नगर निगम ऋषिकेश में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन,  मेयर शम्भू पासवान ने किया ध्वजारोहण

डा. ज्योति शर्मा ने कहा कि सरकार एवं समाज के सभी वर्ग को कुत्सित एवं रूढ़िवादी मानसिकता से ऊपर उठ महिला को जन्म से मृत्यु तक सभी स्थानों पर बराबरी का हक़ देना होगा, तभी मानव विकास की यात्रा सही मायने में पूर्ण मानी जाएगी। महिलाओं का अपने निर्णय के मामले में आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है।

प्रस्थान करते हुये प्रसिद्ध अभिनेत्री संभावना सेठ ने कहा कि माँं गंगा के तट पर मुझे अप्रतिम आनन्द की प्राप्ति हुई है। यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से हृदय में शान्ति एवं आत्मबल का संचार हो रहा है।

Related Articles

हिन्दी English