ऋषिकेश : ब्रह्मपुरी इलाके में बस और बोलेरो की टक्कर, 2 की मौत 7 घायल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग स्थित ब्रह्मपुरी के पास बस और बोलेरो की हुई आमने सामने की टक्कर। बोलेरो के उड़े परखच्चे, 7 घायल 2 की मौत।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बोलेरो और बस की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए जबकि 2 की मौत हो गई। सभी घायलों को एम्स उपचार के लिए भेज दिया गया है।मृतकों में पिंकी दास और सोमनाथ पाल हैं। दोनों वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं।

ALSO READ:  उत्तराखंड का यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप : डॉ. नरेश बंसल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी लगभग 2 किलोमीटर आगे हिमगिरी एक्सप्रेस बस जो हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी और एक बोलेरो जोकि ऋषिकेश की ओर आ रही थी दोनो की आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने तत्काल घायलों का रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में उपचार किया भेज दिया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : होली मिलन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति द्वारा

Related Articles

हिन्दी English