थाना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा फरार  1 वारंटी सहारनपुर निवासी संदीप कुमार को किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन मे जनपद पौड़ी गढ़वाल में गैर जमानती वारंट की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है. जिनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फरार अपराधियों,गैर जमानती वारंटियो व वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।  उक्त आदेश के अनुपालन  प्रभारी निरीक्षक  रवि कुमार सैनी थाना लक्ष्मणझूला ,  द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को उपरोक्त संबंध में उचित दिशा निर्देश दिये गये हैं एंव पुलिस टीम का गठन किया गया है।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.01.2024 को  एसएसपी  के निर्देश पर 2023 से फरार  चल रहा वारंटी संदीप कुमार पुत्र सहला निवासी मराठी जनता रोड जनकपुरी सहारनपुर उम्र 28 वर्ष फौ0वाद संख्या 1141/2023 धारा 379/411/34 भादवि मालवीय  चौक रुड़की थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार से दिनांक 28.01.2024 को समय 19.40 बजे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना निवास बदल रहा था. गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को   न्यायालय में पेश किया गया,  न्यायालय के आदेश से उक्त अभियुक्त को जेल भेजा गया।
नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त :
 संदीप कुमार पुत्र सहला निवासी मराठी जनता रोड जनकपुरी सहारनपुर उम्र 28 वर्ष
पुलिस-टीमः
==============
1. अपर उप निरीक्षक भानु प्रताप
2. हेड कांस्टेबल अनिल यादव
3. कांस्टेबल 244 पंकज शर्मा
ALSO READ:  UK : रंगों और मिठास के संग सरस्वती विद्या मंदिर में सजा होली मिलन समारोह

Related Articles

हिन्दी English