ऋषिकेश: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आउट, आवास विकास विद्या मंदिर के छात्र आयूष रावत ने राज्य में पाया दूसरा स्थान, टिहरी के अशोक चंद्रवंशी ने किया टॉप

ऋषिकेश: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित,ऋषिकेश के और टिहरी के होनहारों ने लहराया प्रदेश मे परचम,प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में हाई स्कूल में प्रथम आया सुशांत चंद्रवंशी बीएएसएस कंडी सौड़ छाम टिहरी गढ़वाल,वंही सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज(एसवीएमआईसी)आवास विकास,ऋषिकेश के छात्र आयुष सिंह रावत ने हाईस्कूल परीक्षा में 494/500 कुल 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

आज उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर उत्तराखंड के द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास के भैया आयुष सिंह रावत ने पूरे प्रदेश की हाईस्कूल की वरीयता सूची में 98.80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया साथ ही बहिन आशना सकलानी ने 96.40% अंको के साथ प्रदेश में 13 वां स्थान प्राप्त किया तथा भैया सोमेश सिंह ने 94.80% अंकों के साथ प्रदेश में 21 वां स्थान प्राप्त किया।साथ ही इंटरमीडिएट की वरीयता सूची में बहिन कुमकुम जोशी ने 92.80% अंकों के साथ 22 वां स्थान प्राप्त किया। सभी भैया बहिनों ने विद्यालय परिवार एवं अध्यापकों को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
आयुष रावत के पिता बालम सिंह रावत ऋषिकेश रोडवेज डिपो में चालक हैं और उत्तरकाशी- दिल्ली रोड पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि बेटे ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। यह परिवार, विद्यालय और शिक्षक सभी का सामूहिक प्रयास से उसने सफलता प्राप्त की है।साथ ही उन्होंने बताया कि आयुष ने चौथी क्लास के बाद कोई भी ट्यूशन नहीं लिया।सेल्फ स्टडी की है। वही आयुष की माता जी अनीता रावत का कहना है जब भी उसे जो जरूरत होती थी हम लोग उपलब्ध करवाते थे।नोट्स उपलब्ध करवाना हो चाहे खाने-पीने की समय पर हो हर चीज उसको उपलब्ध कराई जाती थी। वह पढ़ाई में फोकस रहता था। हमें उम्मीद थी कि वह अच्छा करेगा। लेकिन टॉपर में नंबर आएगा यह उम्मीद कम थी लेकिन खुशी है कि उसने ऐसा मुकाम पाया है हमारा साथ उसके साथ हमेशा रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत ने सभी वरीयता सूची में आने वाले भैया बहिनों को एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विद्यालय में पहुंचकर सभी वरीयता सूची में आने वाले भैया बहनों एवं प्रधानाचार्य को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश चौहान ,रामगोपाल रतूड़ी,विनय सेमवाल, मनोज पंत, प्रवेश कुमार,नरेंद्र खुराना, नागेंद्र पोखरियाल, राजू शर्मा, रजनी गर्ग, अनिल भंडारी ,राजेश बडोला सहित सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।



