मुनि की रेती : होम गार्ड के 3 जवान बने देवदूत, जानकी सेतु पर घाट पर महिला हो गयी थी गिर कर घायल


- होम गार्ड के तीनों जवानों ने दिखाई मानवता और निभाया अपना फर्ज ड्यूटी पर
- जानकरी सेतु पर होम गार्ड हेल्प डेस्क बनाया गया है, उसी के तहत तीनों जवानों की तैनाती थी
- आम जन और पीड़ित परिवार ने की तारीफ़ और जताया अभय जवानों का

मुनि की रेती : मध्य प्रदेश से आई एक महिला जानकी सेतु घाट पर फिसल कर घायल हो गयी. घटना शनिवार की है. शाम ३ से ४ बजे के बीच घटना हुई. महिला (४२) का नाम गुड्डी देवी पत्नी रामवीर बघेल है. निवासी ग्राम खरका, पोस्ट ऑफिस – खरका, तहसील अटेर, जिला भिंड, राज्य – मध्य प्रदेश है. घटना के बारे में जानकारी देते हुए आमजन और वहां मौजूद होमगार्ड कर्मी बलवीर सिंह के मुताबिक़, गुड्डी देवी स्नान हेतु जानकी घाट जा रही थी। अचानक पैर फिसल जाने के कारण सीढ़ियों से गिरकर गंभीर चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर जानकी सेतु पर बनाया गया उत्तराखंड होमगार्ड हेल्प डेस्क द्वारा तत्काल स्ट्रेचर से महिला को जानकी घाट होमगार्ड हेल्प डेस्क तक पहुँचाया गया। तत्पश्चात डायल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित कर घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।इस दौरान वहां पर मौजूद आम जन ने होम गार्ड जवानों की तारीफ की. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचाई. वहीँ पीड़ित महिला यात्री और उसके पति ने होमगार्ड के कार्य की अत्यधिक सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.
- बलवीर सिंह
- हरीश कुमार
- दीपक कुमार