ऋषिकेश में परशुराम चौक स्थित शांति नगर में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुक्सान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : देर शाम परशुराम चौक के पास मिलन टेंट हाउस के गोदाम के में भीषण आग लग गयी. दमकल और पुलिस टीम और आम जन ने मिलकर आग पर काबू पाया गया. दो घंटे लगे आग पर काबू पाने में.
रविवार को कोतवाली ऋषिकेश में सूचना प्राप्त हुई थी परशुराम चौक शांति नगर स्थित मिलन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी है| प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित कर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो देखा कि परशुराम चौक मार्केट में स्थित मिलन टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी है. मौके पर ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा स्थानीय जनता की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया है.  आसपास मार्केट में अन्य दुकानों में आग को पहुंचने से रोका गया. मौके पर मिलन टेंट हाउस के मालिक मनोज शर्मा उर्फ राजू निवासी गंगानगर ऋषिकेश मौजूद रहे. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.  पुलिस द्वारा  ग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है।
ALSO READ:  UK :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English