गजा-चम्बा मोटर मार्ग पर धुवाकोटी की धार के पास हुई सड़क दुर्घटना में चार की मौत का मामले में डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :  उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर ने बताया कि थाना नरेन्द्रनगर के क्षेत्रान्तर्गत गजा-चम्बा मोटर मार्ग पर धुवाकोटी की धार के पास 31 मार्च, 2024 को वाहन संख्या यू.के. 007टी.ए.-0530 (टाटा सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में 04 व्यक्तियों को मृत्यु एवं 1 के घायल होने के फलस्वरूप उक्त दुर्घटना की सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं को रोकने तथा सुझाव प्राप्त करने एवं दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित द्वारा उनकी अध्यक्षता में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी टिहरी, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग चम्बा की समिति गठित की गयी है।

ALSO READ:  UK : फांसी के फंदे से झूल रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर पहुंच बचाई जान CPR देकर

उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि उक्त घटना का प्रत्यक्ष घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो वे मौखिक अथवा अभिकथन पेश करना चाहे तो वे सूचना निर्गत होने के 07 दिन अन्दर किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी कार्यालय नरेन्द्रनगर में उपस्थित होकर अथवा डाक से प्रस्तुत कर सकता है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य निर्माण सेनानियों ने की बैठक फिर खेली खोली

Related Articles

हिन्दी English