UK : विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में पांच दिवसीय चेतना जागृत ध्यान शिविर का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषीकेष : विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला में पांच दिवसीय चेतना जागृत ध्यान शिविर में एकाग्रता, श्वसन-संतुलन और ऊर्जा जागरण की विधियों का अभ्यास कराया गया।

चेतन ध्यान केंद्र के तत्वावधान में विद्यालय राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में चेतन ध्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन  हरमन सिंह राजपूत  के द्वारा किया गया, जिसमें अनेक साधकों ने सहभागिता की।आए हुए समस्त पदाधिकारियों का  हरनाम सिंह राजपूत,  रीना भारद्वाज,  दिव्या,  ब्रह्मानंद त्रिपाठी, का विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल के द्वारा पटका पहनाकर विशेष धन्यवाद प्रेषित किया l

ALSO READ:  UK: श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के शिक्षक डॉ सुनील दत्त थपलियाल नैनीताल में राज्यपाल के हाथों सम्मानित

ध्यान सत्र के दौरान साधकों को गहन एकाग्रता, श्वसन-संतुलन और ऊर्जा जागरण की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने संजीवनी ध्यान के बाद मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक स्थिरता का अनुभव होने की बात कही। श्रीमान हरिनाम जी ने अपने संबोधन में बताया कि संजीवनी ध्यान व्यक्ति को तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त कर जीवन में संतुलन स्थापित करने में सहायक होता है। उन्होंने नियमित ध्यान अभ्यास को स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली का आधार बताया। ध्यान एक प्रभावी साधन है, जो व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाता है।

Related Articles

हिन्दी English