भारत की इस 74 साल की महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, हर कोई हैरान, बन गया विश्व रिकॉर्ड

हैदराबाद: (पी.गणेशन) विज्ञान भी कभी कभी चमत्कार कर देता है. ऐसा ही देखने को मिला है आंध्र प्रदेश में. दरअसल आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अस्पताल में गुरुवार सुबह 10.30 बजे एक 74 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।खबर फैलते ही देश विदेश के मीडिया ने कवरेज करनी शुरू कर दी है.
उसके बाद हॉस्पिटल में लोगों की जिज्ञासा बढ़ गयी. देखने के लिए. महिला ने इन व्रिटो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के माध्यम से गर्भ धारण करने वाली यारामती ने अहल्या नर्सिग होम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह सर्वाधिक उम्र में मां बनने का विश्व रिकॉर्ड है। आपको बता दें, इससे पहले 2016 में हरियाणा की 70 वर्षीय दलजिंदर कौर ने बच्चे को जन्म दिया था. उस समय कौर को दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला माना जाता था। बच्चों को जन्म देने वाले डॉ सनक्कायला उमाशंकर ने बताया कि “मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं और कोई जटिलता नहीं है. बच्चों को जन्म देने वाले डॉ सनकायला उमाशंकर ने सीएनएन को बताया कि “मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं और कोई जटिलता नहीं है।” आईवीएफ विशेषज्ञ शंकर ने गुरुवार को सिजेरियन सेक्शन के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और द पोस्ट को बताया कि मां और बच्चे ठीक हैं।यारमती और उनके 82 वर्षीय पति, सीताराम राजाराव ने कहा कि वे सालों से बच्चे चाहते थे.”हमने कई बार कोशिश की और कई डॉक्टरों को दिखाया,” उसने कहा। “तो यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का समय है।”



