जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत समस्त 06 विधान सभाओं के डाक मतपत्र सुविधा केंद्रों में 2843 मतदान कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : जिला नोडल पोस्टल बैलेट/सीवीओ आशुतोष जोशी ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत शहीद पार्क निकट नगर पालिका परिषद बोराड़ी एवं निकट जिला पंचायत, नई टिहरी में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु विधान सभा वार डाक मतपत्र सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान दिनांक 04 अप्रैल से 09 अप्रैल तक जनपद के समस्त 06 विधान सभा वार बने डाक मतपत्र सुविधा केंद्रों में लगभग 2355 मतदान कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया। वहीं आज 16 अप्रैल को 02 बजे तक 488 मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया, अर्थात्  कुल 2843 मतदान कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया।

ALSO READ:  UK :दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा

विधान सभा घनसाली डाक मतपत्र सुविधा केंद्र में 453 कार्मिकों,  विधान सभा प्रतापनगर में 300, विधान सभा टिहरी में 803, विधान सभा धनोल्टी में 298, विधान सभा देवप्रयाग में 520 तथा विधान सभा नरेंद्रनगर डाक मतपत्र सुविधा केंद्र में 469 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया। उक्त सभी 06 डाक मतपत्र सुविधा केन्द्रों पर मतदान कार्मिक 18 अप्रैल, 2024 तक मतदान कर सकेंगे।

ALSO READ:  UK:फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा

उन्होंने बताया कि मतदान हेतु प्रतिदिन प्रातः जिला कोषागार के डबल लॉक से पोस्टल बैलेट्स निकाले गए तथा मतदान उपरान्त सभी पोस्टल बैलेट्स को दैनिक रूप से राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिला कोषागार के डबल लॉक में जमा किया जा रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English