21 साल की बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे ने की पंखे से लटक कर आत्महत्या

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कोलकाता : बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे का कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पल्लवी का शव फंदे से झूलता मिला. ‘मोन माने ना’ शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री 21 साल की थीं। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम द्वारा अभिनेत्री के शव को बांगुर अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ALSO READ:  UK :डीएम ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला; बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस अभिनेत्री के इस कदम को उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है. बतया जा रहा है, अभिनेत्री अपने लिव इन पार्टनर के साथ रहती थीं. पल्लवी टेलीविजन धारावाहिक ‘रेशम झांपी’ में एक भावपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक घरेलू नाम बन गई थीं. अभिनेत्री अभी ‘मोन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं. पुलिस प्रकरण में मामले की जाँच में जुट गयी है.

ALSO READ:  पति की हत्या की पत्नी ने चाक़ू मार कर, टीवी की आवाज करने को कहा था बस...

Related Articles

हिन्दी English