2 शिक्षकों की मौत, कार खाई में गिरी 1 घायल

ख़बर शेयर करें -
  • देवप्रयाग पलेठी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त विधायक कंडारी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

कीर्तिनगर/ देवप्रयाग_ एक दुखद ख़बर देवप्रयाग विद्यानसभा के ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के पलेठी से है जहा वाहन संख्या_ UK 07FR9674 प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडोलाखाल से श्रीनगर की तरफ़ आ रही थीं करीब 4: 30बजे पलेठी दोबलियों के निकट हनुमान चौक के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन चालक की पहचान अर्जुन सिंह रावत निवासी डांग श्रीनगर के रुप में हुई है जिनकी मौके पर ही मौत हों गई।दुर्घटना में घायल  अनिता देवी पलेठी में सहायक अध्यापिका निवासी श्रीनगर के रुप में हुई। बाद  में उनकी भी मौत हो गयी।तीसरी शिक्षिका अनिता ममगाईं घायल हैं। उन्हें बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी अनीता को अपने वहां से हॉस्पिटल लेकर गए।

ALSO READ:  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत मंत्रालय की राजभाषा ज्योति शील्ड से पुरस्कृत

मौके पर पुलिस प्रशासन हिंडोलाखाल तथा राहत बचाव कार्य में ग्रामीणों समेत देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी मैजूद रहे। विधायक कंडारी ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

हिन्दी English