ऋषिकेश : चंद्रेश्वर नगर में अंतिम संस्कार के दौरान, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 1 और अभियुक्त गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चंद्रेश्वर नगर में अंतिम संस्कार के दौरान, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 1 और अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश : दिनांक 28 जुलाई 2022 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी ललन झा पुत्र स्वर्गीय बच्ची झा निवासी बीस बीघा गली नंबर 20 बापू ग्राम ऋषिकेश देहरादून ने एक लिखित तहरीर 1-किशन मंडल 2-जितेंद्र 3-अनिल 4-प्रदीप व लगभग 25 लोगों के द्वारा स्वयं व उसके साथियों को धारदार हथियार गंडासे कटार व उनके साथियों के द्वारा लोहे के पाइपों से अंतिम संस्कार में लोगों को बुरी तरह से मारपीट करने गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया।

ALSO READ:  UK: छिद्दरवाला में गुलदार की दस्तक, घर के आंगन से कुत्ता उठा ले गया  सीसीटीवी  में कैद घटना

प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-409/22 धारा-147 148 149 297 325 323 326 307 504 506 आईपीसी बनाम किशन मंडल आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा दौरान विवेचना संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए पूर्व में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अभियोग उपरोक्त में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम उनके संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए प्रयासरत है। जिस क्रम में दिनांक 5 अगस्त 2022 को रात्रि में एक अन्य अभियुक्त राजकरण को गंगानगर अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियोग उपरोक्त से संबंधित अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमें प्रयासरत हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश : दिल्ली से ले आई पुलिस टीम महिला को, लक्ष्मण झूला पुलिस ढूंढ रही थी कई दिनों से

नाम पता अभियुक्त जिसे गिरफ्तार किया गया है-
1- राजकरण पुत्र हंसनाथ निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2-कांस्टेबल अनिल कुमार
3- कॉन्स्टेबल दिनेश

Related Articles

हिन्दी English