1 लाख का इनामी बदमाश सोनू पाशी पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
राजकुमार सिंह की रिपोर्ट…खबर गोंडा से है…. जरायम की दुनिया का एक और प्यादा  कम हुआ.   गोंडा में  पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया है। बदमाश सोनू पासी को मुठभेड़ में जनपद पुलिस, SOG टीम और उमरी बेगमगंज पुलिस के अलावा खोड़ारे पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी और इसके ऊपर लगभग 50 मुकदमे दर्ज थे। इसके ऊपर लूट हत्या और छिनैती जैसी संगीत वारदातों में लिप्त होने का केस दर्ज था। इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 5 टीमें गठित कर रखी थी और  ADG  जोन गोरखपुर ने इसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बीते 9 मई को इसके दो साथी बृजेश कुमार और पल्लू पासी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. वही सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सोनू पासी उमरी बेगमगंज इलाके में है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर जब सोनू पासी की घेराबंदी की गई तो खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में उमरी बेगमगंज थाने के थाना अध्यक्ष को गोली लगी लेकिन गनीमत यह रही कि SHO ने बुलेट फुट जैकेट पहन रखी थी और गोली जैकेट में फंस गई वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर और पेट के अलावा कई जगह लगी।  घायल बदमाश सोनू पासी को आनन  फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश सोनू पासी के कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस खोखा और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई थी। दरअसल पिछले दिनों उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल की रात सोनू पासी ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और विरोध करने पर घर के एक सदस्य को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। तभी से पुलिस।को उसकी तलाश थी और आज पुलिस ने मुठभेड़ में इस बदमाश को मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की सोनू पासी।के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ALSO READ:  UK : लंबे समय से फरार चल रहा गैंगस्टर अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Related Articles

हिन्दी English