युवक पबजी गेम खेल रहा था मोबाइल में, दिमाग की नस फट गयी मौत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मोबाइल धीरे धीरे इंसान को ख़त्म करने में लग गया है….इसको इमरजेंसी का साधन न बनाकर इंसान ने अब अपने शरीर,जिंदगी का  हिस्सा बना दिया है. उसके परिणाम आने लगे हैं. ऐसे ही घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में घटी है. यहाँ एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है….यूपी , मेरठ में 22 वर्षीय युवक मोहम्मद कैफ के दिमाग की नस पबजी गेम खेलते समय हाई ब्लडप्रेशर होने से फट गई।कैफ मोबाइल पर इयरफोन लगाकर पब जी गेम खेल रहा था। वो अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसको पास में डाक्टर के पास लेकर गए, जहां उसका ब्लडप्रेशर 300 के पार पाया गया। उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दिमाग की नस फट गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सबक है मोबाइल को जब बात करनी हो तभी प्रयोग में लायें अन्यथा एक तरफ रखें. 
ALSO READ:  यूपी : वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ पर कांग्रेस सख्त..जिलाधिकारी से मुलाकात कर दी चेतावनी

Related Articles

हिन्दी English