ऋषिकेश :बापूग्राम की आवाज गैरसैंण सत्र में उठाएंगे :यशपाल आर्य

मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, कई तारीखें हो चुकी है, लोगों को न्याय की उम्मीद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी कहीं न कहीं सवाल खड़े करती है :यशपाल आर्य 
  • हम इस मुद्दे को गैरसैण सत्र में उठाएंगे, आप  लोगों के समर्थन में हमेशा खड़े रहेंगे:आर्या 
  • तथ्यों के साथ,दस्तावेजों के साथ हम इस मुद्दे को रखेंगे, लोगों को मालिकाना हक मिलना चाहिए 
  • लोग अपने आशियाने बचाने के लिए प्रतिदिन एकत्रित होते हैं पानी की टैंकी के पास 

ऋषिकेश :शुक्रवार को कांग्रेस के बरिष्ठ नेता और  नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य बापूग्राम में चल रहे धरने पर पहुंचे. वे बापू ग्राम संघर्ष समिति को समर्थन देने पहुंचे थे. इस दौरान उन्हूने साफ़ कहा, आगामी गैरसैण में होने वाले सत्र में वे इस मुद्दे को उठाएंगे. बापू ग्राम में चल रहे थे धरना का 49वां दिन था.   इस दौरान उन्हूने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा, मुख्यमंत्री के पास कम से कम 40 विभाग महत्वपूर्ण हैं. उन्हें इसके बारे में सोचना चाहिए. खटीमा, हो या चमोली का कुछ क्षेत्र या फिर बापूग्राम व् आस पास का इलाका….लोग खौफ में हैं. वे आशियाना बचाने की जद्दोजहद के बीच से गुजर रहे हैं. उन्हूने साफ़ कहा, सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और काम करना चाहिए. लोगों को मालिकाना हक देना चाहिए. राजस्व ग्राम घोषित करना चाहिए.  वे दस्तावेजों के आधार पर, सच्चाई को आधार बनाकर आम जन की आवाज उठाएंगे सदन में. साथ ही उन्हूने कहा, नेता प्रतिपक्ष (LOP) यानी उनके  पत्र का कोई जवाब सरकार ने नहीं दिया है. उन्हूने राज्य  सरकार को  इस मामले में पत्र लिखा था. लेकिन कुछ नहीं हुआ…..सरकार का  कोई जवाब नहीं आया.  अब आप अंदाजा लगा सकते हैं इनकी मंशा का.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मिले DG आईटीबीपी

आर्या  ने सरकार पर हमला करते हुए कहा,  यह सरकार सवालों से बचती है. कोई सवाल पूछो तो जवाब आता ही नहीं है.  उलझा के रखा दिया जाता है. ऐसे में यहाँ पर  बापू ग्राम व् आस पास जो भी १२ वार्डों  के प्रभावित लोग हैं. हम उनके साथ खड़े  हैं. प्रदेश में कई जगह इस तरह की समस्याएँ हैं. हम उनकी आवाज उठाएंगे.  इस मुद्दे को हम गैरसैण  सत्र में उठाएंगे. इस दौरान,  बद्रीनाथ के पूर्व विधयाक मनोज रावत भी उनके साथ पहुंचे थे. उन्हूने भी कहा, यह लड़ाई कानून की है..इसको लंबा लड़ना पड़ेगा. उनके क्षेत्र में भी नोटिस दिए गए हैं लोगों को. आंखिर कैसे चलेगा यह सब ? लोग खौफ में हैं.  इतने वर्षों से इनको मालिकाना हक़ नहीं दिया गया. जो दुर्भाग्यपूर्ण है..उन्हूने कहा यह लड़ाई लम्बी जाएगी. हम इसको लड़ेंगे. हम जनता के साथ हैं. आगामी सत्र में उनका कहना था, बेरोजगारी, कानून ब्यवस्था, लोगों को मालिकाना हक़ दिलाना,  स्वास्थ्य ब्यवस्था की समस्या जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे. उल्लेखनीय है, कुल १२ वार्ड इसमें आते हैं जो मालिकाना हक़ या कहिये राजस्व ग्राम की मांग कर रहे हैं. जिसमें प्रमुख तौर पर, बापू ग्राम, शिवाजी नगर, २० बीघा, मीरा नगर, मालवीय नगर, गीता नगर, मनसा देवी, अमित ग्राम १ और २ व् अन्य इलाके हैं.  इस दौरान, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,  पूर्व विधायक प्रत्याशी ऋषिकेश जयेंद्र रमोला, नगर अध्यक्ष ऋषिकेश कांग्रेस,   राकेश सिंह,  महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय रावत, दिनेश चन्द्र मास्टर,पार्षद  सत्य कप्रुवाण, पार्षद  सुरेन्द्र सिंह नेगी सुर्री,पार्षद  सचवीर भंडारी, पार्षद मुस्कान व सैकड़ों प्रभावित लोग मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK : गोलापर, हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन तथा 100 बेड क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण हेतु 2679.37 लाख रुपये की योजना को भी स्वीकृति

Related Articles

हिन्दी English