यमकेश्वर : यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किमसार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का 126 ने उठाया लाभ

महिला रोग विशेषज्ञ व सामान्य रोग विशेषज्ञ चिकित्साकों ने जाँच कर निःशुल्क दवा वितरण किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यमकेश्वर : वृहस्पतिवार को यमकेश्वर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत किमसार में सत्य साईं संजीवनी अस्पताल रायवाला द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किमसार व आसपास के 126 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। सत्य साईं ट्रस्ट की डॉ परिणीति दास की टीम ने मरीजों की जाँच की और निःशुल्क दवाएँ वितरण की। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीजों में मौसमी बीमारी पायी गयी है, कुछ महिलाओं को निःशुल्क इलाज के लिए रायवाला स्थित अस्पताल में बुलाया गया है। इस दौरान प्रबंधक उषा रतूड़ी, विनया भट्ट, पूजा भट्ट, सिद्धार्थ रतूड़ी के आलावा चैत सिंह नेगी, धर्म सिंह रावत, हरिदत्त कण्डवाल, सावित्री देवी व साक्षी आदि मौजूद थे।

ALSO READ:  UK : वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 25 फिल्मों को जारी हुई अनुदान राशि, 14 गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी फिल्मों को भी जारी हुई, जानें

Related Articles

हिन्दी English