ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम में विश्व शांति हेतु यज्ञ का आयोजन



- अखिल भारतीय सीताराम परिवार द्वारा श्री राम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में प्रातकाल सामूहिक यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया
- ब्रह्मपुरी आश्रम स्थित अखिल भारतीय सीताराम परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमद् जगतगुरु स्वामी दयाराम दास देवाचार्य महाराज के तत्वाधान में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया
- भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश, प्रतीत कालिया को परिवार का प्रदेश का युवा संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया. गोपाल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया
- अमावस्या की शुभ संध्या पर गौ माता को कैलाश गेट स्थित सुदामा गौशाला पहुंचकर हरा चारा वितरण किया गया
- उपस्थित भक्तों ने मां गंगा की पावन तट पर पहुंचकर दुग्धाभिषेक कर मां गंगा का अभिषेक अर्चन किया
- प्राकृतिक पर्यावरण संतुलन और वातावरण की शुद्धिकरण के लिए और प्राकृतिक आपदाओं के निवारण हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया

ऋषिकेश : शनिवार को 23 अगस्त 2025 शनिवार को भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय सीताराम परिवार द्वारा श्री राम तपस्थली ब्रह्मपुरी आश्रम में प्रातकाल सामूहिक यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया. जिसमें तीर्थ नगरी के धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए गणमान्य लोगों ने एवं चंडीगढ़, मध्य प्रदेश हरियाणा प्रांत के लोगों ने सपरिवार भाग लिया. ब्रह्मपुरी आश्रम स्थित अखिल भारतीय सीताराम परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमद् जगतगुरु स्वामी दयाराम दास महाराज के तत्वाधान में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया. तीर्थ पुरोहित आचार्य नितीश चंद्र खंडूरी ने वैदिक मंत्रों के द्वारा विश्व कल्याण एवं विश्व मंगल की सद्भावना के साथ सामूहिक यज्ञ में आहुति प्रदान कराई. यज्ञ की पश्चात सभी ने सामूहिक आरती उतारी अखिल भारतीय सीताराम परिवार के द्वारा निरंतर इस प्रकार की यज्ञ पूजन प्राकृतिक पर्यावरण संतुलन और वातावरण की शुद्धिकरण के लिए और प्राकृतिक आपदाओं के निवारण हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया. इस शुभ अवसर पर श्रीमद् जगतगुरु महाराज का सत्संग आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ. जगद्गुरु महाराज के द्वारा सम्मान पत्र के साथ नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये गए.

इसी कड़ी में, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश, प्रतीत कालिया को प्रदेश का युवा संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया. गोपाल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. तत्पश्चात उपस्थित भक्तों ने मां गंगा की पावन तट पर पहुंचकर दुग्धाभिषेक कर मां गंगा का अभिषेक अर्चन किया. अमावस्या की शुभ संध्या पर गौ माता को कैलाश गेट स्थित सुदामा गौशाला पहुंचकर हरा चारा वितरण किया गया. कार्यक्रम की पश्चात सभी उपस्थित भक्तों ने साधु संतों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया. इस शुभ अवसर पर पंडित हरीश उनियाल, नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय सीताराम परिवार प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, प्रदेश महामंत्री आचार्य नितीश चंद्र खंडूरी, संरक्षक कमल सिंह राणा, आरोग्यधाम से डॉ राकेश अग्रवाल, कमला देवी, विनीता बिष्ट, विजया नौटियाल, विजयलक्ष्मी, शिक्षाविद् सुधा रानी पुंडीर, अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य नवीन जोशी, महंत लोकेश दास महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, भाजपा नेता प्रतीक कालिया, रोटरी क्लब से गोपाल सिंह, मनोज ढाका, अंकिता शर्मा, उत्तराधिकारी महावीर दास, पुजारी प्रमोद दास, जगदीश दास, गंगा दास, शिवम, हरिओम आदि साधु संत उपस्थित थे.
