घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी : मनियास्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में बीते शुक्रवार को अतिवृष्टि से एक घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मृत्यु हो गयी। जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 81 वर्ष मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिससे मलवे से दबकर महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया किआज सुबह ग्राम प्रधान दिउसा रमेश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पंहुचकर राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।
ALSO READ:  मुनि की रेती : ढालवाला में “स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला” का आयोजन

Related Articles

हिन्दी English