ऋषिकेश : समाज को कई सेवाएं देने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय जनता पॉवर’ (RJP) के नाम से नया संगठन बना, जानिये इसके बारे में

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : महत्वकांक्षा समाज में एक विचार पैदा करती है और विचार एक संगठन को अंकुरित करता है। इसी सोच के क्रम में तीर्थनगरी में एक नए संगठन का आगाज हुआ है। नाम है उसका राष्ट्रीय जनता पावर (RJP), इस अवसर पर संगठन की संवैधानिक कार्यकारिणी भी घोषित की गयी।

आपको बता दें, मंगलवार विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर “माता महाकाली मंदिर” आईडीपीएल के प्रांगण में “राष्ट्रीय जनता पॉवर ” के नाम से एक सामाजिक संगठन का गठन किया गया हैं। नवनिर्मित संगठन के संस्थापक /अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ़ सुर्री ने जानकारी देते हुए बताया, ‘इस संगठन का उद्देश्य भारत देश के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत व पौराणिक मान्यताओं को संजोए हुये निरन्तर सेवा, समर्पण व त्याग की भावना को ध्यान में रखते हुये समाज की सेवा तथा प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने हेतु सर्वजीव सेवा, पर्यावरण की सुरक्षा तथा नई पीढ़ी को जीवन के मूल व प्राकृतिक सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुये जीवन जीने तथा समाज को सुव्यवस्थित बनाने हेतु कृत संकल्पित सामाजिक प्रकल्प के तौर पर निरन्तर अपनी सेवायें समाज को प्रदान करता रहेगा’ । अब संगठन आने वाले समय में किस स्वरुप में दिखाई देगा, इसका दायरा कितना होगा यह वक्त पर निर्भर है।

ALSO READ:  सड़क पर सरेआम स्कार्पियो कार चालक द्वारा हूटर बजाकर कार चलाने पर रायवाला पुलिस द्वारा की गयी स्कार्पियो कार  सीज 

राष्ट्रीय जनता पॉवर की संवैधानिक कार्यकारिणी :-

1 अध्यक्ष – सुरेन्द्र सिंह नेगी।
2 उपाध्यक्ष – मोहन भंडारी।
3 महासचिव- विकास चन्द्र रयाल।
4 सचिव – कमल सिंह रावत।
5 कोषाध्यक्ष – अमित रियाल।
6 संगठन मंत्री – राजेश पयाल।
7 संयोजक – यशवंत सिंह रावत।

ALSO READ:  ऋषिकेश : विधायक के हाथों सम्मानित हुए रक्तवीर

Related Articles

हिन्दी English