पत्नी खेलती थी मोबाइल पर ‘लूडो’ और ऑनलाइन बात भी करती थी किसी से, कर डाला क़त्ल, गिरफ्तार हुआ चंगेज खान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पति करता था शक पत्नी पर और फिर गाला दबाकर कर दी हत्या. कई दिनों से दोनों के बीच चल रहा था विवाद, पुलिस ने आरोपी को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार किया.मामला कोतवाली पटेलनगर पुलिस देहरादून का है. पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने एक घंटे में ISBT से गिरफ्तार कर भेजा जेल , किसी और व्यक्ति से बात करने को लेकर पत्नी पर करता था शक, कई दिनों से दोनों के बिच चल रहा था विवाद.

दरअसल, मामला था एक व्यक्ति जिसने अपना नाम चंगेज खान पुत्र लियाकत अली निवासी हरभजवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून बताया चौकी आईएसबीटी में उपस्थित आकर बताया कि “मैंने दिनांक 13-05-2022 की रात्रि में अपनी पत्नी सवाना को गला दबाकर मार दिया है । इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के द्वारा स्वयं व व0उ0नि0 एवं चौकी प्रभारी आईएसबीटी फ़ोर्स के साथ मौके पर जाकर देखा तो उक्त महिला मृत अवस्था मे पड़ी थी। तत्काल फील्ड यूनिट व फौरेन्सिस टीम को बुलाया गया। मृतका के शव की पंचातनामा की कार्यवाही की गयी व शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरेनेशन अस्पताल ले जाया गया | इस सम्बंध में कोतवाली पटेलनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 328/2022, धारा 302 आईपीसी पंजीकृत कर जाँच शुरू की गई।

ALSO READ:  UK : उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से शिकायत निस्तारण, सेवा वितरण और योजनाओं का अभूतपूर्व क्रियान्वयन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के नेतृत्व में अभियुक्त चंगेज खान पुत्र लियाकत अली निवासी हरभजवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि “मेरी पत्नी सवाना अपने मोबाइल फोन से लूडो खेलती थी और किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात भी करती थी। जिसको मेरे द्वारा कई बार मना भी किया गया किन्तु वहां नही मानी जिस कारण मैंने दिनाँक 13-05-2022 की रात्रि को गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से मृतका का मोबाइल फोन और अभियुक्त का मोबाइल फोन कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त चंगेज खान को गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

ALSO READ:  देहरादून :  SASCI के तहत कुल 759 करोड़ रुपए मंजूर किये भारत सरकार ने 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-चंगेज खान पुत्र लियाकत अली निवासी हरभजवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष ।
बरामदगी विवरण
1-मोबाइल फोन-02 अदद स्मार्ट फोन अलग-अलग कम्पनी के ।
पुलिस टीम–
1- रविन्द्र सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-व0उ0नि0 कुन्दन राम कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-उप निरीक्षक ओमवीर सिंह चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
4-म0उ0नि0 ज्योति कन्याल कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
5-HCP सर्वेश कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
6-कानि0 सूरज राणा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
7-कानि0 गजेन्द्र चौहान कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
8-म0कानि0 कविता कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।

Related Articles

हिन्दी English