कुत्ता भौंका तो मालिक पिता और दो पुत्रों को गोली मारी दी…गोली चलाने वालों का नाम चवन्नी और अठन्नी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मामला उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद का है. यहाँ पर कुत्ता भौंकने पर गोली बारी हो गयी.पिता और दो बेटों को गोली मारी गयी. मारने वालों का नाम चवन्नी और अठन्नी है. मामला, मोरटा गांव का है.

मंगलवार सुबह करीब छह बजे डेयरी संचालक सुशील और उनके दो बेटों तरुण व अरुण को महज इतनी सी बात पर गोली मार दी गई, क्योंकि उनका पालतू कुत्ता सदरपुर के दो भाई सत्यम उर्फ चवन्नी और शिवम उर्फ अठन्नी पर भौंक पड़ा था. वे इसी से रंजिश मान बैठे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हमले में इस्तेमाल तमंचा भी इनसे बरामद हो गया है. सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि जीटीबी अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपितों से पूछताछ चल रही है.

ALSO READ:  ऋषिकेश में ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में आबकारी की रेड, १ गिरफ्तार

दरअसल, सुशील और उनका परिवार विजय नगर कॉलोनी में रहता है. मधुबन बापूधाम थाना में रिपोर्ट सुशील की पत्नी कुंतेश ने दर्ज कराई है. उनका कहना है कि चवन्नी और अठन्नी दबंग किस्म के हैं.दोनों भाई बताये जा रहे हैं. जब भी उनके घर से पास से गुजरते तो दबंगई दिखाते थे. परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो इस पर झगड़ा हुआ. दस दिन पहले वे घर के सामने से गुजर रहे थे तो कुत्ता उन पर भौंक पड़ा. उन्होंने कुत्ते को डंडे से पीटा. धमकी दी कि इसका बदला जरूर लेंगे. इसी पर झगड़ा हो गया था.

ALSO READ:  ऋषिकेश में ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट में आबकारी की रेड, १ गिरफ्तार

हालांकि, तब गांव के लोगों ने बीच में पड़कर सुलह करा दी थी, लेकिन उन्होंने इसे मन से नहीं माना और कुत्ते के भौंकने को अपना अपमान मानकर बदले की फिराक में लगे रहे.आज गोलीबारी कर दी. वहीँ मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.

Related Articles

हिन्दी English