उत्तराखंड: क्या तमाशा है…शासन से मैसेज आया सुबह तब तक बच्चे स्कूल जा चुके थे, अभिनव ने उठाये सवाल
आदेश ३ अगस्त का था, और मैसेज सुबह ४ अगस्त को आ रहा है...हद है !
- कल से मूसलाधार बारिश जारी है, मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया हुआ है, शासन से मैसेज आ रहे है 6:55 AM पर, हद है : अभिनव मलिक
- बच्चे स्कूल जा चुके थे, फिर भीग भीग कर घर पहुंचे, माता पिता को अलग से परेशानी
- कई बच्चों के बैग तक भीग गए, कई कीचड़ घर वापस आते दिखे , जगह जगह पानी के तालाब बने , नालियां लबालब
- इस तरह की लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार ? अभिनव मलिक ने उठाये सवाल
ऋषिकेश: सोमवार का दिन और बारिश मूसलाधार…लेकिन स्कूली बच्चों और उनके माता पिता के लिए मुसीबत बना. नगर निगम ऋषिकेश पार्षद व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा की भाजपा उत्तराखंड प्रदेश में सरकार नहीं संभाल पा रही है. डीएम के आदेश का भी मजाक बना के रख दिया है. जब मौसम विभाग ने पहले ही भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया था और देहरादून डी एम ने 3.08.2025 को ही आंगनवाड़ी व स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी कर दिये थे तो वो आदेश सार्वजनिक दिनांक 04.08.2025 को सुबह 6:55 पर क्यों किये गए ? इस से स्पष्ट प्रतीत होता है भाजपा सरकार मे कर्मचारी बेलगाम होते जा रहे है, अभिनव ने बताया की ज्यादातर स्कूल के बच्चे 6 से 7 बजे तक स्कूल पहुंच जाते है, जब बच्चे भारी बारिश में स्कूल चले गए , तब आदेश जारी करना सरकार की लापरवाही को दर्शता है! ये सवाल केवल अभिनव के नहीं है बल्कि हर उस माता पिता, बच्चे का हैं जो स्कूल जा रहे हैं.ये एक बड़ा सवाल ये भी है कि जब आदेश पर 3 अगस्त 2025 की तारीख दर्ज है।तो ऐसे में आदेश जारी करने के लिए 04 अगस्त की सुबह तक का इंतजार क्यों किया गया..? आखिर किसकी लापरवाही से 03 अगस्त को जारी स्कूलों की छुट्टी का आदेश 4 अगस्त सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर जारी हुआ..? गौरतलब है की मौसम विभाग देहरादून में भारी वर्षा को लेकर दिनांक 3.08.2025 को ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था।इसी के साथ अभिनव सिंह मलिक से सभी नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।




