यूपी : पश्चिम बंगाल के रहने वाले अक्षय भगत,अयोध्या से श्रीलंका की कर रहे हैं पैदल यात्रा..भरत कुंड होते हुए पहुँचे सुल्तानपुर..
पश्चिम बंगाल से पहुंचे अयोध्या..और फिर शुरू की अयोध्या से श्रीलंका की पैदल यात्रा..401 दिन में साईकिल से कर चुके हैं पूरे भारत का भ्रमण..

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ पश्चिम बंगाल राज्य के एक छोटे से गांव बुर्दा, पुरुलिया के रहने वाले युवक अक्षय भगत पश्चिम बंगाल से अयोध्या और अयोध्या से सुल्तानपुर पहुँचे हैं,जो अयोध्या से श्रीलंका के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं।आपको बताते चलें सबसे पहले अक्षय अयोध्या से चलकर भरतकुंड में रुके फिर वो तमसा घाट गए और अब भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की नगरी (कुशभवनपुर) पहुंचे हैं। श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से शुरू हुई है इनकी यात्रा 3000 किलोमीटर दूर स्थित श्रीलंका (रावण की लंका) में जाकर समाप्त होगी। इस पैदल यात्रा में अक्षय गूगल मैप, पौराणिक इतिहास,रामायण और रामचरित मानस के साथ लोगों से जानकारी लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है।पीठ पर बैग लादे,बैग पर पोस्टर लगाए,जिसमें भगवान श्री राम का चित्र होने के साथ लिखा है Ayodhya To Srilanka By Walk पर निकले अक्षय एक टूरिस्ट है। अब तक ये चार देशों के साथ पूरे भारत का साइकिल से भ्रमण भी कर चुके हैं। इन्होंने साइकिल से 401 दिन में पूरे भारत का भ्रमण किया है। भारत भ्रमण के दौरान जब यह चित्रकूट पहुंचे थे तो वहां नदी में चलने वाली नांव पर भगवान श्रीराम के वनगमन जाने की जानकारी लिखी थी। जिसको पढ़ने के बाद इनके मन में जिज्ञासा हुई कि वो भी एक बार अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल यात्रा करेंगे।
दरसल इस यात्रा के पीछे इनका कोई मुख्य विशेष उद्देश्य नहीं है। बस इनके मन में जिज्ञासा जागी की ये भी रामसेतु को देखें, श्रीलंका तक जाए,जहां भगवान राम पैदल चलकर पहुंचे थे।अक्षय बताते हैं कि हमने अब तक साइकिल से कई देशों का भ्रमण किया है।साइकिल से ही पूरे भारत का भ्रमण किया है।
अक्षय भगत सुल्तानपुर से निकलकर प्रतापगढ़ के रास्ते संगम नगरी प्रयागराज में विश्राम करेंगे उसके बाद चित्रकूट होते हुए आगे अपनी यात्रा करेंगे।