यूपी : राष्ट्रीय सेवा संघ के स्वयंसेवकों ने सुल्तानपुर में 448 जरुरतमंदों को परोसा भोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सेवा कार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ संचालित
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ इस भीषण गर्मी मे राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के स्वयं  सेवकों  के हौसले बुलंद है। जहाँ जरूरतमंदों की सेवा का कार्य निःस्वार्थ भाव से जारी रहा। संघ की ओर से चलाए जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम के तहत कुल 448 जरूरतमंदों को गरम,ताजा और पौष्टिक भोजन वितरित किया गया।संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में यह सेवा कार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,जिलाचिकित्सालऔर रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित हुआ। संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि भोजन में अरहर की दाल,मौसमी सब्जी,रोटी और चावल से युक्त संतुलित थाली तैयार की गई थी। मेडिकल कॉलेज परिसर में 301 मरीजों, तीमारदारों और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया, जबकि रेलवे स्टेशन पर 147 यात्रियों और असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश उत्तराखंड राज्‍य का पहला ‘तंबाकू नियंत्रित’ शहर बनेगा : शम्भू पासवान, मेयर

Related Articles

हिन्दी English