नैनीताल: क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का और बेटी के साथ पहुंचे रामगढ़ मित्र के कॉटेज में (Video देखिये)

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ और बेटी के साथ आज रामगढ़ पहुंचे।

बुधवार को शाम के समय विराट कोहली पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ और बेटी के साथ भवाली पहुंचे वहां से वह रामगढ़ में अपने करीबी मित्र के कॉटेज के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक वह 3 दिन वहां रुकेंगे।

ALSO READ:  ऋषिकेश में परचून की दुकान में बिक रही थी शराब, आबकारी की रेड एक गिरफ्तार

इससे पहले बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे विराट और अनुष्का का हेलीकॉप्टर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हेलीपैड पर उतरा। उसके बाद वह सीधे रामगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने फ्रेंड और मीडिया से दूरी बनाए रखें। विराट कोहली निजी दौरे पर यहां पर पहुंचे हैं। जब भी समय मिलता है विराट और अनुष्का उत्तराखंड का दौरा करते हैं।कभी ऋषिकेश, हरिद्वार, नरेंद्र नगर तो कभी नैनीताल उनका आना जाना लगा रहता है। अनुष्का के रिश्तेदार भी देहरादून में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक विराट और अनुष्का गोलज़्यू के दर्शन करने भी जा सकते हैं।

ALSO READ:  UK : डोईवाला नागल ज्वालापुर में कांग्रेस का मौन उपवास स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में

Related Articles

हिन्दी English